Posts

Showing posts from June, 2022

शिवसेना को बचाए रखने के लिए बेमेल गठबंधन से बाहर आना जरूरी", एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया जवाब

Image
बागी शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी और शिवसैनिकों को टिकाए रखने के लिए अनैसर्गिक गठबंधन से बाहर निकलना ज़रूरी है. महाराष्ट्र के हित के लिए यह फैसला लेना बेहद जरूरी है. महाराष्‍ट्र में सियासी संकट के बीच बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने फिर कहा है कि शिवसेना के लिए कांग्रेस और एनसीपी का साथ छोड़ना जरूरी है. शिदे ने मराठी भाषा में किए ट्वीट में लिखा, "पिछले ढाई साल में महा विकास आघाडी में फायदा दूसरे दलों को हुआ है और शिवसेना को केवल नुकसान हुआ है. दूसरे दल जहां मजबूत होते गए तो वहीं शिवसेना की ताकत कम होती चली गई." उन्‍होंने कहा कि पार्टी और शिवसैनिकों को टिकाए रखने के लिए अनैसर्गिक गठबंधन से बाहर निकलना ज़रूरी है. महाराष्ट्र के हित के लिए यह फैसला लेना बेहद जरूरी है.सीएम उद्धव ठाकरे के फेसबुक के जरिये संबोधन के बाद शिंदे की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है. गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराने के बीच  एकनाथ शिंदे ने अपने 'धड़े' को वास्‍तविक शिवसेना करार दिया है और 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. शिंदे के समर्थक विधायकों ने राज्‍यपाल और महाराष्‍ट्र विधान...